कविनगर के गोल्फलिंक सोसाइटी में हुई घटना
गाजियाबाद (युग करवट)। बागपत जनपद निवासी सपा के वरिष्ठ नेता मनोज चौधरी की सास की मौत हो गई। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-२४ के पास स्थित लैंड क्राफ्ट गोल्फलिंक हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट संख्या १२०१ में रह रही ६५ वर्षीय सत्यवती का शव बॉलकॉनी की रेलिंग पर लटका मिला। एसएचओ कविनगर अनुराग शर्मा जहां फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गये वहीं एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने भी घटनास्थल पर मुआयना किया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतका कुछ समय से अपने पुत्र नीरज के साथ रह रही थी। एक साल पहले नीरज की पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के समय मृतका का पुत्र नीरज फ्लैट के अंदर था। वृद्घा सत्यवती ने जीने की साईड वाली रेलिंग पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका डिप्रैशन में चल रही थी। उसके बाद सपा नेता मनोज चौधरी ने अपनी सास व साले को गोल्फ लिंक की आशियाना ली रेजिडेंसी में फ्लैट दिलवा दिया था। जब से वो दोनों इसी फ्लैट में रह रहे थे। श्री मौर्य ने बताया कि यूं तो यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस इस प्रकरण की जांच हर एंगिल में जांच कर रही है।