गाजियाबाद (युग करवट)। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शुभकामनाएं दी हैं। डीएम ने अपने संदेश में कहा है कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें आगे भी इसी प्रकार लगन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि यह सीखने और स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर है। विद्यार्थियों को निराश हुए बिना और अधिक परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पुन: प्रयास करना चाहिए।