गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर ऐलीवेटिड कॉरिडोर के नीचे भूसे से भरे ट्रैक्टर टॉले में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। इस दौरान इस हाई वे पर जाम की स्थिति बन गई। इस घटना की सूचना मिलते ही ट्रोनिका सिटी पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया। पुलिस के मुताबिक इस अग्निकांड़ में कोई जनहानि नहीं हुई है।