गाजियाबाद (युग करवट)। महर्षि दयानंद विद्यापीठ में शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन मौजूद रहे। विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह में शिक्षक रेनू चौधरी, अनिल कुमार, दीपका शर्मा को आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। प्रवक्ता सुनीता त्यागी को श्रीबचन सिंह स्मृति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया व उन्हें 25 हजार की नगद धनराशि भेंट की गई। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टï परिणाम देने वाले 23 शिक्षकों को भी 1500-1500 की सम्मान राशि से सम्मानित किया गया। राइजिंग स्टार का अवार्ड आंचल शर्मा, मान्या गोयल, बियोंड द कॉल ऑफ डयूटी अवार्ड अंजू त्यागी,छाया अग्रवाल, इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड अनुराधा वर्मा और युक्ता कक्कड़ को दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि शक्षक होना गर्व की बात है। लोगों के पास एक अवसर होता है लेकिन शिक्षकों के पास दो अवसर होते हैं। कार्य का निर्वाह करना व पीढियों का निर्माण करना। आज शिक्षक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उनमें ज्ञान, जुनून और करुणा का भाव होना चाहिए। इस दौरान डॉ.हर्षवर्धन की पत्नी नूतन गोयल, विद्यालय सरंक्षक बालेश्वर त्यागी, निदेशक शचींद्रनाथ त्यागी, प्रधानाचार्या डॉ.सीमा सेठी, कोमल त्यागी आदि मौजूद रहे।