गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए प्रभारी प्रवर्तन जोन-1 के नेतृत्व में सनी शर्मा व अन्य द्वारा खसरा संख्या-250 ग्राम ढरगल नियर खेतान स्कूल गाजियाबाद पर लगभग 5000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में की गयी अवैध प्लाटिंग, बिजली के खम्बे, भूखण्ड की बाउण्ड्रीवाल, सडक आदि, रवि अग्रवाल द्वारा ग्राम मोरटा रेपिड रेल पिलर नं0-660-661 के सामने खसरा संख्या-1133 पर लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किये गये अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण एवं सुकरमा देवी द्वारा खसरा सं0-467 मी0 ग्राम नूरनगर, गाजियाबाद पर लगभग 145 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध रूप से संचालित धर्म कांटे के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही भी की गयी है। प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में लगभग 18 बीघे में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।