गाजियाबाद (युग करवट)। गुरुवार को पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मामलों का निस्तारण किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने लोक अदालत में आवेदकों से संवाद कर उनके लंबित प्रकरणों को सुना, इस दौरान आवेदकों के मामलों को सुनते हुए उनका निस्तारण भी कराया गया। क्षेत्रीय अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्घ हैं।