गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर एक्सटेंशन की फॉरच्यून रेजिडेंसी के क्लब में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भगवान परशुराम के आदर्शों धर्म, पराक्रम और न्याय को आत्मसात करने का संदेश साझा किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, संजीव शर्मा, जेके गौड, पारस शर्मा, दिनेश रैना, अनुराग कोशिश, अनुराग शर्मा, दामोदर लीला दास का समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आशुतोष तिवारी, राजन त्रिपाठी, देवेन्द्र चौबे, एनके शर्मा, संतोष भारद्वाज, विवेक शर्मा, अभिनव पांडे, आदित्य पंडित, बिजेंद्र विद्रोही, अरविंद भारद्वाज, राजेश तिवारी, पवन द्विवेदी, बीपी उपाध्याय, अभिषेक पांडे, सौरभ शर्मा, विशाल शर्मा, पद्माकर मिश्रा, केके पांडे, सुजीत झा, गौरव शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, नितिन शर्मा, अरुण मिश्रा, एमके अग्रवाल, नीरज विजयवर्गीय, सीमा सक्सेना, अरविंद त्यागी, कपिल त्यागी, कमलदीप त्यागी, मंजूमन त्रिपाठी, केके शर्मा, राजकुमार भाटी, कपिल शर्मा, करुणा शर्मा, अनुराधा शर्मा, दिशा शर्मा, दिव्या त्यागी, रिंकी शर्मा, श्वेेता सक्सेना, अलका रानी, प्राची अग्रवाल, नीतिका शुक्ला, वसुंधरा मिश्रा, लक्ष्मी शुक्ला, चिंकी शर्मा, कल्पना दुबे आदि मौजूद रहे।