गाजियाबाद (युग करवट)। कमिश्नरेट पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाश कितने बेखौफ हो गये हैं इसका जीता जागता प्रमाण उस समय मिल गया कि जब चोरों ने जहां दो दुकानों एक मकान में सेंध लगाकर चोरों ने सत्तर अस्सी लाख के माल पर हाथ साफ कर लिया वहीं टप्पेबाजी करने वाली युवतियों के गैंग ने राजनगर एक्स्टेंशन की बाल मुकुंद सोसाईटी में रहने वाली लक्ष्मी शुक्ला को झांसे में लेकर उनसे आठ दस लाख की ज्वैलरी हड़प ली। यह वारदात उस समय घटी कि जब महिला राजनगर एक्सटेंशन में लगने वाले बाजार में खरीदारी करने गई थी। वहीं चोरों ने भी जहां मुरादनगर थाने से कुछ गज की दूरी पर स्थित एक फिटपैस सेंटर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया वहीं कोतवाली क्षेत्र मे भी तुराबनगर मर्किट में स्थित एक दुकान को खंगाल लिया। इसके अलावा मोदीनगर थाना क्ष्ेत्र में भी चोरों ने सारा रोड पर रहने वाले दीपक के मकान में सेंध लगा ली।