गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली पुलिस ने आठ साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि जिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसका नाम वीर सिंह निवासी सिखैड़ा निवाड़ी है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने आठ साल के बच्चे का अपहरण करने के लिये उसे टॉफी का प्रलोभन दिया था। जब वह टॉफी दे रहा था तो उसके परिजनों को उसकी मंशा का पता चल गया।