लखनऊ (युग करवट)। यूपी सरकार ने 24 और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। अविनाश कुमार को जिलाधिकारी अलीगढ़, अरविंद सिंह जिलाधिकारी एटा, अमित आसेरी जिलाधिकारी बांदा, अंकुर लाठर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, कविता मीना जिलाधिकारी हापुड़, ईशा प्रिया जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर, चंचल गौड़ जिलाधिकारी सोनभद्र, अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर, शाश्वत त्रिपाठी जिलाधिकारी अयोध्या, ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी बाराबंकी बनाए गए हैं। इसके साथ ही निखिल टीकाराम फुंडे मुख्यमंत्री के विशेष सचिव, प्रेम रंजन सिंह अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अधिकरण, अभिषेक पाण्डेय अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, संजीव रंजन विशेष सचिव, कृषि विभाग, जे रीभा विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, अरुण कुमार विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग प्रभार से अवमुक्त, आशुतोष कुमार द्विवेदी विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, बद्री नाथ सिंह विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग दीक्षा जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, अपरांजिता सिंह सिनसिनवार उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर, अभिनव जेठ जैन मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर, दीक्षा जोशी मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर बनाए गए हैं।