नई दिल्ली (युग करवट)। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के झाडग़्राम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिपैड की ओर लौट रहे थे। प्रधानमंत्री का काफिला अचानक सडक़ किनारे रुक गया। सामने थी एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान थी। बिना किसी पूर्व सूचना के पीएम मोदी गाड़ी से उतरे और सीधे उस दुकान की ओर बढ़ गए। छोटी सी दुकान को चलाने वाले विक्रम साह के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं था। विक्रम बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने बेहद सहज अंदाज में उनसे कहा बढिय़ा झालमुड़ी बनाओ। इसके बाद विक्रम ने मिर्च, मसाले और अचार का खास मिश्रण तैयार कर पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसी। प्रधानमंत्री ने स्वाद चखा और मुस्कराते हुए कहा बढिय़ा बना है।
यह एक साधारण संवाद था, लेकिन उस पल की खासियत इसे असाधारण बना रही थी। पीएम मोदी ने वहां खड़े छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया और अपने हाथों से उन्हें झालमुड़ी खिलाई। यह दृश्य देखते ही आसपास खड़े लोगों में उत्साह और भावनाएं उमड़ पड़ीं। स्थानीय महिलाएं भी उनसे मिलने के लिए आगे आईं और प्रधानमंत्री ने उनसे बातचीत भी की।