कासगंज (युग करवट)। कासगंज के श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्या प्रो.रानू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला आरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के ऐतिहासिक कदमों से अवगत कराना था। साथ ही उन्होंने नारी शक्ति की महत्ता पर भी प्रकाश डालते हुए उनके अधिकारों और समाज में उनकी बढ़ती सहभागिता के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति प्रभारी अचला वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ.सपना, डॉ.दीपा यादव, अनुपमा तिवारी, चेतना मौर्य, रीनू, सोनिया मिश्रा, लवी बिरला, प्रिया गोयल आदि शामिल रहीं।