ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। दनकौर क्षेत्र के धनौरी मिलक गांव में किसान एकता महासंघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत हवलदार के आवास पर हुई। अध्यक्षता राजवीर ठेकेदार ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने किया। जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने बताया कि किसानों के मुआवजे, आबादी निस्तारण और स्थानीय युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही यमुना प्राधिकरण में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित मांगों को प्राधिकरण के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, बलजीत हवलदार, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, कर्मवीर भाटी, प्रवीन पहलवान, अमित नागर, रविन्द्र नागर, सावित्री देवी, मांगे प्रधान, विकल नागर, गजराज कसाना, बिरम सिंह, रज्जाक ठेकेदार, कुलदीप राजपूत, कपिल शर्मा, संजय कसाना, प्रदीप कसाना, सरजीत कसाना, सोनू कसाना, नेपाल सिंह और भागीरथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।