गाजियाबाद (युग करवट)। खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग लडक़ी के साथ पांच बच्चों के पिता ने अपने कमरे पर रेप किया। इस वारदात की रिपोर्ट पीडि़ता की मां ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभियुक्त सुनिल कुमार रस्तौगी निवासी शारदा कॉलोनी विलासपुर रामपुर हाल शशी गार्डन पांडवनगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की पत्नी के मर जाने के बाद वह जहां कई बार छेड़छाड़ कर चुका है वहीं इससे पहले भी वो जेल जा चुका है।