गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूजा कॉलोनी में गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना का पता चलते ही पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने गली नंबर सात सोम बाजार पूजा कॉलोनी में हुए विस्फोट की वजह से घायल हुए २० वर्षीय दीपक सिंह पुत्र उदयराज सिंह व ४५ वर्षीय उदयराज सिंह जगदीश सिंह को रेस्क्यू करके उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी।