गाजियाबाद (युग करवट)। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार व प्रसार के लिए कमिश्नरेट में दो रैलियां अलग अलग स्थानों पर निलेंगी। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने रैलियों वाले मार्गो पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह जानकारी देते हुए श्री बिसेन ने बताया कि एक रैली दुर्गा भाभी चौक से 11 बजे प्रारंभ होकर नवयुग मार्किट, पुराना बस अडï्ड़ा,, मालीवाड़ा चौक, कालका गढ़ी चौक, रेलेव स्टेशन रोड से होकर राली लक्ष्मीबाई मूर्ति पर समाप्त होगी। दूसरी रैली काईट कॉलेज मुरादनगर से १० बजे शुरू होकर रैपिड रेलवे स्टेशन पर समाप्त होगी। इस दौरान इन मार्गो पर संचालित होने वाले यातातयात को वैकल्पिक मार्गो पर डायवर्ट करके वाहनों को उनके गंतव्य की और भेजा जायेगा।