गाजियाबाद (युग करवट)। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की लगभग आधा दर्जन गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंच गई। आग की विकरालता को देखते हुए मौके पर और वाटर बाउजर मंगाने पड़े। यह जानकारी देते हुए सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड़ में कोई जनहानि नहीं हुई है।