नोएडा (युग करवट)। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में मिशन शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वास्तविक महिला सशक्तिकरण केवल हस्तक्षेप तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल की प्रोफेसर डॉ. शिवांगी शर्मा और लिबरल एजुकेशन स्कूल के प्रोफेसर डॉ. कुमार आशुतोष को मध्यस्थता एवं पारिवारिक विवाद समाधान में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डीसीपी विमेन सेफ्टी अनुकृति शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति अभियान के तहत पिंक बूथ जैसी पहल महिलाओं के लिए सुरक्षा और पहुंच को मजबूत बना रही हैं, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास भी बढ़ा है।