आईपीएस लिपि नगायच बनी वाराणसी की अपर पुलिस उपायुक्त
लखनऊ/गाजियाबाद (युग करवट)। शासन ने 12 आईपीएस और ३५ पीपीएस धिकारियों के तबादले कर दिये। आईपीएस सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया गया है। विनायक गोपाल भोंसले मेरठ, अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर और ट्विंकल जैन को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात लिपि नागयाच को एडीसीपी वाराणसी, राजकुमार मीणा को मिर्जापुर और ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र में जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार प्रतापगढ़, ईशान सोनी जालौन और मयंक पाठक सहारनपुर में एएसपी बनाए गए हैं। पीपीएस अधिकारियों में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात एडीसीपी ज्ञान प्रकाश राय को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर और श्वेता कुमारी यादव को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा बनाया है। इसके अलावा पीपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को उपसेनानायक एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ, संलीव कुमार सिंहा को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ, आलोक सिंह थर्ड को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली, अजीत कुमार रजक को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोंड़ा, डा. तेजवीर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी अंबेडक़रनगर, श्याम देव को उपसेनानायक १२वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, मनीष कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण अलीगढ़, शैलेंद्र लाल को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी उन्नाव, जाय शांडिल्य को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ, कृष्णकांत सरोज को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष जांच लखनऊ, प्रदीप कुमार वर्मा को उपसेनानायक २वीं वाहिनी सीतापुर व राजेश कुमार पाण्डेय को एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, बनाया गया है। अवनीश कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, कृपा शंकर को अपर पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था शाखा डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, स्नेहा तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया, राघवेंद्र कुमार मिश्र को उपसेनानायक २वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर, राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ, विवेक त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंड़ार सीतापुर, पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़, बिजेंद्र द्विवेदी को उपसेनानायक ४वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अभिषेक कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं व शंकर प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाया है। इसके अलावा पियूष कांत राय को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, सत्यपाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद, आलोक प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, अरूण कुमार सिंह सैकेंड को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ व गिरीश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ में तैनात किया गया। राहुल मिठास को अपर पुलिस अधीक्षक तकनीकि सेवाएं लखनऊ, अभिषेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मैनपुरी, महेंद्र पाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, सैक्टर ऑफिसर सैक्टर लखनऊ, सतीशचंद्र शुक्ला को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन चंदोली, प्रेमचंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिगार आयोग लखनऊ व अभिषेक प्रताप अजेय को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बुलंदशहर नगर बनाया है।