नोएडा (युग करवट) नोएडा में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले ने मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं को दो गुटों में बांट दिया है। एक ओर जहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने और अन्य पदाधिकारियों ने जिला जज के आश्वासन पर न्यायिक कार्य जारी रखने की बात कही है। वहीं दूसरे गुट ने विरोध जताते हुए कामकाज से दूरी बनाई और धरना-प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता मनोज भाटी ने बताया कि जिस अधिवक्ता के साथ मारपीट करने की बात कही जा रही है वह गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। यह बात जांच में सामने आई है।