ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। 14 मार्च को मनाई जाने वाली विजय सिंह पथिक जयंती को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बिरोंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जलकेस बाबू ने तथा संचालन गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी का स्वागत किया। ग्रामवासियों ने उन्हें श्री राधे-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर गांव में आगमन पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने युवाओं से शिक्षा और व्यवसाय की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज समाज का युवा भटक रहा है। हमारे पूर्वजों ने जो जमीन हमें सौंपी थी, उसे हमने बेच दिया और व्यवसाय से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने समाज की बहन-बेटियों से भी आगे आकर अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली विजय सिंह पथिक जयंती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। ग्रामवासियों ने भी एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान रामकेश चपराना, सुभाष भाटी, चरण सिंह भाटी, विपिन प्रधान, प्रधान मनोज मावी, गजेंद्र मावी, सतीश मास्टर, रतन सिंह मावी, सूबेदार गोपीचंद, रामरतन भाटी, कालूराम भाटी, उदयवीर बीडीसी, विनोद अधाना, शरदाराम नेताजी, खेमचंद गुर्जर, कर्मवीर मावी, मनोज गुर्जर, अंकुश कसाना, मनवीर मावी, धर्मवीर मावी, प्रमोद भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।