जर्मनी से लौट कर बोले आईटी मंत्री
गाजियाबाद (युग करवट)। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ जर्मनी की यात्रा से लौट आए हैं। वह यात्रा के परिणाम को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी में आयोजित रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमताओं तथा निवेश-अनुकूल वातावरण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि अनेक प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए गंभीर रुचि दिखाई है, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा के प्रति जनसमर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल के अनुरूप प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक निर्णायक एवं ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ है।