गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए परिसर में रजिस्ट्री एवं नामांतरण समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार से विशेष शिविर शुरू का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर 18 अप्रैल तक चलेगा। शिविर के पहले दिन करीब सौ से अधिक आवेदन आए जिसमें 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में इंद्रप्रस्थ, संजय नगर, मधुबन बापूधाम व प्रताप हिवार योजना के तहत रजिस्ट्री के लिए 17 आवेदन आएं।
पीएम आवास योजना के तहत भी 17 आवेदन रजिस्ट्री के लिए आए। नामांतरण के लिए दस और पीएमएवाई के लिए भी 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके अलावा पीएम आवास योजना के 50 प्रकरणों व इंद्रप्रस्थ योजना के नौ प्रकरणों में जल्द रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए हैं।