गाजियाबाद (युग करवट)। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर संजय नगर सेक्टर-23 स्थित मैत्रेय बुद्ध विहार में स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल रही।
महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें सामाजिक समरसता, समानता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रीति चंद्रा, नीरज त्यागी, अमर दत्त शर्मा, प्रदीप चौधरी, पप्पू नागर, राजकुमार चौधरी, राजनाथ राम, अभिजीत मुखर्जी, विजय कोरी, अनिल अरोड़ा, रोहित गौतम, जितेंद्र सिंह, अमित प्रजापति, राकेश चौधरी उपस्थित रहे।