नोएडा (युग करवट)। सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भारत विकास परिषद शाखा के अधिष्ठापन समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में प्रमोद शर्मा ने अध्यक्ष, महेंद्र कुमार शाह ने सचिव और राजेश खंडेलवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, राष्ट्रीय संयोजक महेश बाबू गुप्ता, सुमन गुप्ता, नैवेद्य शर्मा, अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, डॉ. एमके अग्रवाल, मुकुल बाजपेई, तुलसीदास, संजय जिंदल, अंशु अग्रवाल, रामचंद्र बजाज सहित अन्य उपस्थित रहे।