नोएडा (युग करवट)। थाना फेस-तीन में संजीदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुमन शर्मा और उनके पति श्रीनिवास शर्मा जो की थाना सेक्टर 24 के हिस्ट्रीशीटर हैं और भू-माफिया है उन्होंने उसे 50 वर्ग गज का एक प्लाट बेचा। इसके एवज में उन्होंने लाखों रुपए दिए। महिला के अनुसार उनसे कहा गया कि यह प्लाट प्राधिकरण से अधिग्रहित नहीं है। इन लोगों ने उन्हें झांसे में लेकर प्लाट का बैनामा किया।
बाद में पता चला कि यह जमीन नोएडा प्राधिकरण की है। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उनसे लाखों रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि श्रीनिवास शर्मा के खिलाफ इस धोखाधड़ी के थाना फेस -3 में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।