योगी कैबिनेट की बैठक आज शाम को
लखनऊ (युग करवट)। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज शाम को होनी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में 19 से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। चर्चा है कि योगी कैबिनेट की मीटिंग में दारोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव पर रखा जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में रोजगार, पुलिस, परिवहन, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास से जुड़े बड़े फैसले भी शामिल किए जाएंगे। जो प्रस्ताव रखे जाने वाले प्रस्तावों में जन सेवा केंद्र 4.0 की नई नियमावली और संचालन योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देना शामिल है। मृतक आश्रित कोटे में सिपाही भर्ती से शारीरिक दक्षता परीक्षा हटाने पर फैसला भी कैबिनेट मीटिंग में हो सकती है। अभिभावकों को वसीयत में बदलाव के लिए अधिकरण में 60 दिन के भीतर दावा पेश करने की सुविधा देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में है।
परिवहन विभाग के बेड़े में करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मोहर लग सकती है।