नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। प्रताप विहार सेक्टर-11 में नई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन को सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकरण प्रमाणपत्र भी मिल चुका है।
बता दें कि क्षेत्र में संस्था संचालन को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोष्ज्ञ था। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया। साथ ही नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत विधिवत पंजीकरण कराया। इसके बाद 25 फरवरी को डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा संस्था को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया। इसके साथ ही संस्था को अब अधिकारिक रूप से मान्यता मिल गई। संस्था के सरंक्षक सलेक चंद शर्मा और सुंदर लाल भाटी ने बताया कि नई आरडब्ल्यूए का गठन पूर्ण पारदर्शिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को आधार बनाकर किया गया है। संस्था का उद्देश्य किसी भी प्रकार के विवाद से बचते हुए आपसी समन्वय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना तथा सभी निवासियों को सदस्य बनने का अवसर प्रदान करना है। पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलने के बाद सेक्टर-11 के ए,बी, सी, डी, ई, एफ व जी ब्लॉक के गणमान्य लोगों की बैठक कर संगठन विस्तार की योजना बनाई गई। साथ ही सभी ब्लॉकों में स्वच्छता, सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं से जुडे कार्यो को प्राथमिकता देने की बात रखी। आरडब्ल्यूए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेजेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।