गाजियाबाद (युग करवट)। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मीरपुर हिंदू गांव में दौरा किया। गांवों के लोग पिछले 40 दिन से नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे डंपिंग ग्रांडड के विरोध में धरने पर बैठे हुए थे। पुलिस प्रशासन ने किसानों पर बेरहमी लाठियां बरसाईं। महिलाओं को पुलिस के जवानों ने पीटा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, राजाराम भारती, उमेश त्यागी, रिजवान मलिक, विनोद धामा, महफूज अली, बीडी दूबे सत्यप्रकाश त्यागी, आशुतोष गुप्ता के साथ पीडि़त किसानों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनके निवास पर मुलाकात की तथा कांग्रेस द्वारा हर प्रकार का सहयोग देने का वादा किया।