नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाजवादी पार्टी के राष्टï्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ट्रस्ट के संस्थापक हरीश शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता ने जाट, गुर्जर एवं ब्राहम्ण समाज की महिलाओं पर अभ्रद टिप्पणी की थी जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संस्था ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। ताकि समाज में महिलाओं की गारिमा बनी रहे और वैमन्स्य की स्थिति न बनने पाएं। ज्ञापन देने वालों में हरीश शर्मा, रामकिशन शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, राजीव शर्मा,विष्णु दत्त दुबे, राहुल शर्मा, महेश गौड़, सुशीला शर्मा आदि मौजूद रहे।