गाजियाबाद (युग करवट)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्टï्रीय प्रमुख महासचिव डाक्टर अरविंद राजभर की अध्यक्षता में बैठक जिन्दल पब्लिक स्कूल शौर्य पुरम में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2 जून को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली समाजिक समरसता रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्टï्रीय सचिव दयाराम भार्गव ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। सभा में दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश राम प्रदेश द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद राजभर ने निर्देश दिया कि रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर चौपाल आयोजित की जाए। व्यापक स्तर पर वाल पेंटिंग कराई जाए अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा तेल बचाने की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को यथासंभव ट्रेन के माध्यम से दिल्ली लाया जाए, ताकि संसाधनों की बचत हो सके। श्री राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव समाज के वंचित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के हित में कार्य करती रही है, जिनकी अनदेखी अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की जाती रही है। सभा की अध्यक्षता कर रहे व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार जिन्दल ने सभी का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि 2 जून की रैली को सब मिलकर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे, जिसमें व्यापारी वर्ग की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर संजय अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का पश्चिम यूपी का मीडिया प्रभारी, नाजिम अंसारी को युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, अरविंद यादव को मैनपुरी को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में शक्ति सिंह, संजय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, पंकज सिंह, सुरजीत बंजारा, सत्येंद्र, दीपक चौहान, गुरसीन अली, वली चौधरी, राजू पंडित, राजवीर सिंह, ब्रजवीर, अशोक राठौर, सुमन पुनिया एवं विनय भारद्वाज शामिल रहे।