गाजियाबाद सहित प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका रही
गाजियाबाद (युग करवट)। कहते हैं कि वक्त के हिसाब से सबकुछ बदल जाता है। वक्त इतना बलवान है कि वो बड़े-बड़े जख्म भी भर देता है। लेकिन कुछ जख्म और यादे ऐसी होती है जो समय के हिसाब से नहीं भरी जाती है वो हमेशा याद रहती है। राजनीतिक व्यक्ति की अगर बेवक्त शाम हो जाए यानि वक्त से पहले ऊपर वाले का बुलावा जा जाए तो ऐसे व्यक्ति को भूलना आसान नहीं है और फिर यदि जिस पार्टी को मजबूती देने में उसकी भूमिका रही हो और फिर उसके शहर में कार्यक्रम हो तो फिर उसकी यादें ताजा हो जाती हैं लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यक्रमों अशोक अग्रवाल को याद करना चाहिए। अशोक अग्रवाल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को हर तरह से मजबूत करने के लिए हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने गाजियाबाद सहित अन्य जनपदों में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए तन-मन-धन लगाया। गाजियाबाद में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने जीजान लगा और तीन लोगों की एक ऐसी जोड़ी थी जो हमेशा साथ रहती थी। इसमें अशोक अग्रवाल, रामअवतार जिंदल और अनिल गर्ग ये ऐसी जोड़ी थी कि हमेशा हर कार्यक्रमों में साथ रहती थी यदि एक व्यक्ति भी अलग होता था तो सवाल खड़े होते थे। बेटे की तरह हमेशा साथ रहने वाला अशोकअग्रवाल का भतीजा भी उनका साया था। अशोक अग्रवाल हमारे बीच नहीं है। वक्त ने बहुत पहले उनको छीन लिया। एक दर्दनाक सडक़ हादसे में अशोक अग्रवाल और उनका भतीजा इस इस दुनिया से विदा हो गये। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा। एक तरह से पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लावारिस सी हो गई। अशोक अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आये। लेकिन शोकसभा में यानि तेहरवीं में ओमप्रकाश राजभर की जगह उनके बेटे ही आये। चर्चाएं बहुत रही लेकिन व्यस्त होने के कारण वो नहीं आये। अशोक अग्रवाल इतने व्यवहारिक थे कि जो उनसे पहली बार मिलता था उनका हो जाता था। बहरहाल, पार्टी की बागडोर समाजसेवी रामअवतार जिंदल ने संभाली। जिस पोस्ट पर अशोक अग्रवाल थे उस पोस्ट पर अशोक अग्रवाल के अभिन्न मित्र रामअवतार जिंदल जिम्मेदारी संभाल रहे हैं यानि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्टï्रीय अध्यक्ष रामअवतार जिंदल बना दिये गये और फिर एक बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कमजोर होती हुई पार्टी मजबूती के साथ एक बार फिर खड़ी हो गई। रामअवतार जिंदल लगातार सम्मलेन कर रहे हैं। कल भी गाजियाबाद एक बड़ी मीटिंग जिंदल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्टï्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसा लगा मानो जैसे फिर एक अशोक अग्रवाल ने जन्म ले लिया और पार्टी खड़ी कर दी हो। कार्यक्रमों खासकर गाजियाबाद या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अशोक अग्रवाल को याद करना चाहिए। पार्टी को मजबूत करने में जो उनकी भूमिका रही है उसको भी याद करना चाहिए तभी एक अच्छा संदेश जाएगा।