गाजियाबाद (युग करवट)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने वाली फर्जी एवं भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपित के खिलाफ अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये थे। अदालत के आदेश के अनुपालन के तहत मसूरी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख व उनके समर्थको १५ अप्रैल को जानकारी मिली थी कि अज्ञात लोग एआई तकनीकि अपनाकर सोशल मीडिया पर श्री यादव के खिलाफ ऐसी भ्रामक एवं अशोभनीय पोस्ट डाल रहा है कि जिनकी वजह से समाजवादी पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि को गहरा धक्का लग रहा है। इस संदर्भ में एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच गंभीरता के साथ कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।