गाजियाबाद (युग करवट)। रविवार को मीरपुर हिन्दू के पास स्थित सॉलिड वैस्ट रिसाईकिंिलंग प्लॉट पर हुई किसानों व पुलिस की झड़प के प्रकरण में ट्रोनिका सिटी पुलिस के द्वारा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव कुमार की तहरीर पर ५ नामजद व्यक्तियों के सहित लगभग १५० आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा १९१(२), १९१(३), १२१(२), ३२४(५), ४९, १२५, ३३३, १३२ व ७ के तहत एफआईआर दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अभियोग में नीरज त्यागी, मोनू, उमेश, रविंद्र त्यागी च चेतन आदि की नामजदगी हुई है। इसके अलावा १०० लोगों से लेकर १५० आरोपितों में ४०-४५ महिलाओं को भी अभियोग में शामिल किया है।