गाजियाबाद (युग करवट)। अब पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय परिसर में ही एडिशनल सीपी व डीसीपी ट्रैफिक के कार्यालय स्थापित हो गये हैं। मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर व डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने किया। इसके बाद दोनों अफसरोंं ने अपने नये कार्यालयों में विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया।