गाजियाबाद (युग करवट)। महाशिवरात्रि एवं अन्य पर्वो पर कानून एवं शांति व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ बनाये रखने के क्रम में एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद व एसएचओ उमेश कुमार सिंह पीस कमेटी की मीअिंग ली। इस अवसर पर श्री अहमद ने धर्मगुरूओं, गणमान्य नागरिकों , जनप्रतिनिधियों व पीस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा डीवीएफ के सदस्यों से त्यौहारों के अपसर पर शांति एवं सौहाईपूर्ण माहौल कायम रखने की अपील की।