गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ रालोद नेता केसी त्यागी पांच जून को लंदन स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट हाउस ऑफ लाड्र्स में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां ग्लोबल ब्रांड एवं लीडरशिप कान्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। केसी त्यागी को इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। कार्यक्रम में लेदन के पूर्व मंत्री एवं सांसद पाउल स्क्यूली, बिजनेस मैन और हाउस ऑफ लाड्र्स के सदस्य लार्ड रामी रेंजर, पूर्व सांसद और इंडिया लेबर पार्टी के नेता विरेन्द्र कुमार शर्मा तथा कार्यक्रम की आयोजन कमेटी के सदस्य डाक्टर हरिओम त्यागी शामिल होंगे।