गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 23 मई को गाजिायाबाद में रहेंगे। दरअसल 23 व 24 मई को कविनगर रामलीला मैदान के जानकी भवन में प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम है। इसमें दो सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 17 वर्ग होंगे। हर वर्ग में अलग वक्ता होगा। वक्ता कौन कौन होंगे यह भाजपा प्रदेश कार्यालय से तय किया जाएगा। संभवत: अगले सप्ताह इसी सूची आ जाएगी। भाजपा से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भाग लेंगे। इससे पहले भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भी हो चुके हैं।