नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पिछले कई कई दिन से हाउस टैक्स को लेकर धरना दे रहे रामानुज दयाल मार्किट के व्यापारियों ने आज पंचायत कर अनिश्चित कालीन धरना देने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने कहा कि पिछले आठ दिन से वह धरने पर बैठे हैं लेकिन निगम की ओर से अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं मिला है।
ऐसे में अब अगर जल्द ही इस मामले में नगर निगम की ओर से कोई निर्णय नहंी लिया गया तो व्यापारी अनिश्चितकालीन धरना देंगे। मार्किट के एक ब्लॉक को हाउस टैक्स के दायरे में रखे जाने को लेकर यह विरोध प्रदर्शन चल रहा है। धरना को सपा नेता अभिषेक गर्ग, निर्दलीय पार्षद धीरेन्द्र यादव बिल्लू, राष्टï्रीय व्यापार मंडल के राकेश शर्मा ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर महेश मित्तल, अजय गर्ग, हार्दिक गर्ग, अरविंद गौतम, प्रदीप शर्मा, भरत बजाज, जयप्रकाश, देवेंद्र गुप्ता, बिटटू, अनिल जैन, पंकज जैन, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।