गाजियाबाद (युग करवट)। आकाश नगर कॉलोनी के अध्यक्ष जिले सिंह तेवतिया ने ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी से कॉलोनी की गलियों मे चोक पडे नलियों को जल्द से जल्द सफाई करवाने के लिए पत्र लिख कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों ने आश्वासन दिया था कि काम जल्द हो जायेगा। लेकिन अभी तक नही हुआ। नलियों से लगातार बदबु व दुर्गंध आ रही है जिससे आस पास के लोगो का जीना दुश्वार हो गया है। कॉलोनी में सफाई नियमित रूप से नही होती। यहां के प्रतिनिधियों की उदशीनता से कॉलोनी के लोग नाराज है।