प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। झगड़े में लाठी-ड़ंड़े, धारदार हथियार व पत्थरों का जमकर प्रयोग हुआ ।इस संघर्ष में जहां एकव्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं कई अन्य लोग भी चोटिल हुए। इसघटना की सूचना मिलने के बाद मोदीनगर थाना पुलिस ने कर्णकांत की तहरीर पर विपक्षी गुट के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपितों जुबेर, अनस व जुनैद को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।