गाजियाबाद (युग करवट)। महाशिवरात्रि पर्व पर दुधेश्वरनाथ मंदिर पर होने वाले जलाभिषेक के धार्मिक आयोजन को दृष्टिïगत रखते हुए एडिशनल सीपी ट्रैफिक राज करन नैय्यर के निर्देश पर डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत आज शाम से लेकर कल महाशिवरात्रि के पर्व पर किये जा रहे जलाभिषेक अनुष्ठान की समाप्ति तक जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रेफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि इस बीच लाल कुंआ, हापुड़ तिराहा, मेरठ तिराहा, चौधरी मोड, जस्सीपुरा मोड और विजयनगर की और से दुधेश्वरनाथ मंदिर की और आने वाले सभी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गो की तरफ से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। श्री बिसेन ने बताया कि शिवभक्तों की सुविधा के लिये रामलीला मैदान, पटेनगर फ्लाईओवर, नवयुग मार्किट व मिलिट्री ग्राउंड में वाहन पार्किंगस्थल बनाये गये हैं। श्री बिसेन ने बताया कि पुलिसकर्मियों व अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों के लिये शंभूदयाल कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।