गाजियाबाद (युग करवट)। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दूधेश्वरनाथ मंदिर पर लागू किये सेफ्टीपन में कोई चूक ना रह जाये इसे सुनिश्चित करने के लिये एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय व कोतवाल सचिन कुमार ने अब इस अर्वाचीन मंदिर पर ही डेरा डा लिया है। श्रीमती पाण्डेय जहां दिन रात सुरक्षा प्लान को फूलप्रूफ बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं वहीं वो ड्रोन तकनीकि का निरंतर निरीक्षण करते हुए इसे हर पल एक्टिवेट भी रखवा रही हैं। इसके अलावा वह ड्यूटी चार्ट के अनुसार अधिनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की समयबद्घ तरीके से तैनाती भी सुनिश्चित कर रही हैं।