गर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि हर साल 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की ग्रामीण विकास में भूमिका को प्रभावी रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनभागीदारी भी होगी। त्रिस्तरीय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कराए जाएंगे। उत्कृष्टï प्रदर्शन वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाए, समुदाय आधारित गतिविधियां, महिला नेतृत्व संबंधी विकास के विषयों पर चर्चा, पंचायत उन्नति सूचकांक, पंचायतों द्वारा किए गए प्रदर्शन, प्रगति आदि की चर्चा की जाएगी।