गाजियाबाद (युग करवट)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई (एफएसटीपी) की स्थापना की जानी है। लेकिन अभी तक विभाग को इस इकाई के लिए अब सीडीओ अभिनव गोपाल ने एसडीएम लोनी व मोदीनगर को पत्र लिखकर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में दो इकाई का निर्माण किया जाना है। लेकिन विभाग को पिछले छह महीने से इसके लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस इकाई के लिए करीब एक एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जमीन ऐसी जगह होनी चाहिए जिसमें अधिक से अधिक गांवों को कवर किया जा सके। जलभराव नहीं होना चाहिए, समतल और ठोस जमीन की जरूरत है। साथ ही इकाई तक टैंकर्स का आवागमन सुगम होना चाहिए। सीडीओ ने मोदीनगर एसडीएम व लोनी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वह अपनी तहसील में कम से कम एक गांव पंचायत में जमीन चिन्हित करके दें ताकि समय से काम शुरू हो सके। सीडीओ ने एक सप्ताहत में इसकी जानकारी मांगी है।