गाजियाबाद (युग करवट)। १६ मई को विजयनगर थाने के पॉश इलाके में रहने वाले टाटा कंपनी के मैनेजर के यहां फिल्मी स्टाइल में हुई पचास लाख की चोरी का खुलासा एसएचओ विजयनगर धर्मपाल सिंह की टीम ने एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय की अगुवाई में कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस खुलासे के दौरान जहां पुलिस ने हाईटैक मैथड से चेारी करने वाले गैंग के सरगना यश, अभिलाश, विशाल, सोनू, मिन्कू व गुडï्डू समेत आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार कर लिया वहीं चुराये गये जेवरात में से १६ लाख के आभूषण, वाहन व अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक १६ मई को डिलीवरी बॉय के रूप में सामान देने के बहाने गैंग का सरगना श्री गुप्ता के यहां आया था। उसके बाद उसने मैनेजर को बातों में उलझा लिया। मौका देेखकर गिरोह के अन्य सदस्यों ने उनके यहां रखे २५ लाख से अधिक कीमत के जेंवरात व कैश समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी का पता चलने के बाद टाटा कंपनी के मैनेजर ने उक्त वारदात की रिपोर्ट विजयनगर थाने में दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ख्ंागालकर पहले तो गैंग के सदस्यों को आईडेंटीफाई किया और फिर वैज्ञानिक मकनीकि का प्रयोग करके गैंग को घटना के छह दिन बाद ही दबोच लिया।