नोएडा (युग करवट)। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बीते 13 अप्रैल को नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान वाहनों में आग लगाने वाले वांछित अभियुक्त नरेश कुमार को आज गिरफ्तार किया है। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिक बीते माह आंदोलनरत थे।