गाजियाबाद (युग करवट)। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके नाम बड़े होते हैं लेकिन वो बहुत ही सादगी के साथ रहते हैं यही उनकी बड़ी पहचान होती है। वेद प्रकाश गर्ग खादीवाले एक ऐसा नाम है जिनका परिवार दशकों से संघ से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्व. श्री बुद्घप्रकाश गर्ग जी ने संघ में पूरा जीवन लगा दिया। पूरा परिवार में राष्टï्रभक्ति में सराबोर रहा। उनके नक्शेकदम पर ही वेद प्रकाश गर्ग आज चल रहे हैं। उनका अपना हर समाज में एक अलग सम्मान है। लेकिन वो हमेशा सादगी से जीवन गुजारते हैं। दो दिन पहले उनका जन्मदिन था लेकिन कोई भी बड़ा आयोजन नहीं किया। उनके चाहने वाले जरूर मुबारकबाद देने पहुंचे। राजनीति में स्वच्छ छवि रखने वाले भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन एवं युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां ने वेद प्रकाश गर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं लंबी आयु की दुआ की।