लखनऊ (युग करवट)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े जमीन सौदों में चंपत राय और अनिल मिश्रा को एसआईटी की ओर से क्लीन चिट दिए पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है, फिर क्लीन चिट की खबरें कैसे आईं? संजय सिंह ने एसआईटी अध्यक्ष किरन एस. को पत्र लिखकर 20 से 23 अगस्त के बीच 26 दस्तावेज सौंपने का समय मांगा है। इनमें 13 पुराने और 13 नए दस्तावेज हैं। उनका दावा है कि इनमें दो करोड़ की जमीन पांच मिनट में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदने समेत कई संदिग्ध सौदों के प्रमाण हैं। कहा कि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो सभी दस्तावेज लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।