गाजियाबाद (युग करवट)। कंपनी बाग स्थित नगर निगम की लाईब्रेरी का नवीनीकरण किया गया है। आधुनिक रूप ले चुकी इस लाईब्रेरी के नवीनीकरण का आज शुभारंभ किया गया। महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। इस अवसर पर पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।